झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, CM हेमंत सोरेन के CA नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर फेमा के तहत छापे

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह झारखंड के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर फेमा (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) के तहत बड़ी कार्रवाई की है। नरेश केजरीवाल, जो झारखंड के कई प्रमुख राजनेताओं, जिनमें सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हैं, के वित्तीय मामलों को संभालते रहे हैं, उनके रांची, मुंबई और सूरत के कुल 15 ठिकानों पर ईडी की टीमों ने एक साथ दबिश दी है। झारखंड में फेमा के तहत ईडी की यह पहली बड़ी छापेमारी बताई जा रही है।

विदेशों में अवैध निवेश का संदेह

यह कार्रवाई विदेशों में अवैध रूप से धन निवेश और विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोपों के आधार पर की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग द्वारा पूर्व में की गई छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डेटा मिले थे। इन्हीं तथ्यों के आधार पर ईडी ने फेमा के तहत जाँच शुरू की है।

प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि केजरीवाल और उनसे जुड़े व्यक्तियों द्वारा दुबई, अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में बड़े पैमाने पर धन का निवेश किया गया है। ईडी का कहना है कि विदेशों में किए गए निवेश के दौरान निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। शुरुआती जाँच में कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो फेमा के प्रावधानों के खुले उल्लंघन की ओर इशारा करते हैं।

ईडी की टीम रांची में चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित केजरीवाल के कार्यालय के अलावा उनके आवासीय परिसरों की भी सघन तलाशी ले रही है। तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, कंप्यूटर डेटा, विदेशी लेनदेन के कागजात और वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जाँच की जा रही है।

Also Read: इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर समर्थकों का उमड़ा हुजूम, रावलपिंडी में धारा 144 लागू

Get real time updates directly on you device, subscribe now.