Lucknow News: घर में अकेली रह रही 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लूट के विरोध में हत्या

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित यशोदपुरम सेक्टर आई में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। घर में अकेली रह रही 74 वर्षीय नीलमा श्रीवास्तव की लूटपाट का विरोध करने पर हत्या कर दी गई।

बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखकर तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घर के पिछले कमरे में महिला का शव पड़ा पाया। उनके गले पर चोट के गहरे निशान थे।

एडीजीपी गोपी नाथ सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। घर के अंदर अलमारी का ताला टूटा मिला और पूरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, जिससे लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Lucknow robbery murder

आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की गई, जिसमें एक संदिग्ध युवक रात 2:33 बजे शॉल ओढ़कर जाता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस उसकी पहचान कर रही है। मृतका नीलमा श्रीवास्तव के रिश्तेदार विजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह पड़ोसी दीपू ने फोन कर सूचना दी कि ‘आंटी जमीन पर पड़ी हैं’।

Lucknow robbery murder

मृतका की बहन पूनम ने जानकारी दी कि नीलमा घर में अकेले रहती थीं। उनके पति रमेश श्रीवास्तव की 25 साल पहले मौत हो गई थी, और बेटे विभोर की भी 2018 में बीमारी से मौत हो चुकी थी। परिवार में अब बहू नम्रता और पोता विभु हैं। मृतका के समधी केपी सेक्सेना ने बताया कि बहू नम्रता दिमागी तौर पर कमजोर है और ज्यादातर उन्हीं के साथ रहती है। पुलिस अब संदिग्ध युवक की तलाश में जुट गई है और जल्द ही मामले को सुलझाने का दावा कर रही है।

Also Read: CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 300 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.