Lucknow News: नए प्रवक्ता चुनने के लिए टैलेंट हंट अभियान चला रही कांग्रेस

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस आज एक नई राजनीतिक कोशिश कर रही है। चार दशकों से सत्ता से बाहर और लगातार मिल रही चुनावी हार के बीच पार्टी ने अब एक अलग रास्ता चुनने का फैसला किया है। इसी रणनीति का हिस्सा है कांग्रेस का “टैलेंट हंट अभियान”, जो पार्टी को नए चेहरे, नए प्रवक्ता और नई ऊर्जा देने का दावा कर रहा है। लखनऊ से लेकर मेरठ तक कांग्रेस दफ्तरों में आज का माहौल किसी नौकरी के इंटरव्यू जैसा है।

किन शहरों में चल रहा है टैलेंट हंट?

कांग्रेस ने आज यूपी के छह प्रमुख शहरों में एक साथ यह अभियान शुरू किया है। जिनमें, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा और मेरठ शामिल हैं। इन शहरों में प्रवक्ता और रिसर्च कोऑर्डिनेटर के पदों के लिए इंटरव्यू हो रहे हैं। लखनऊ के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुबह से ही इंटरव्यू का दौर जारी है। तीन सदस्यों वाले पैनल में दो कांग्रेस नेता और एक पत्रकार शामिल किए गए हैं। इंटरव्यू देने आने वालों से पार्टी सीधा सवाल पूछ रही है- कांग्रेस क्यों हार रही है? वे कब से कांग्रेस से जुड़े हैं? कई उम्मीदवार खुलकर पार्टी की गलतियों की बात कर रहे हैं, तो कुछ अपनी वाक्पटुता दिखाने के लिए शेर सुना रहे हैं।

कैसी होगी चयन प्रक्रिया?

इस टैलेंट हंट के लिए करीब 600 लोगों ने आवेदन किया है। आज के इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण में पैनल डिस्कशन और लिखित परीक्षा होगी। इन सभी चरणों को पार करने वाले लोगों का चयन प्रवक्ता और रिसर्च कोऑर्डिनेटर पदों के लिए किया जाएगा।

 

Also Read: Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्री की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.