लखनऊ: कैसरबाग में शांति भंग करने पर 2 अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस से भी की अभद्रता

Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत थाना कैसरबाग पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को गई। उप-निरीक्षक गौरव निर्भाकर अपनी टीम के साथ घसियारी मंडी क्षेत्र में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत ड्यूटी पर थे। उन्हें आमजन से सूचना मिली कि बाल्दा कॉलोनी में दो व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने और पुलिसकर्मियों पर भी आक्रोशित होने लगे। उनके द्वारा शांति भंग करने और संगीन घटना कारित करने की संभावना को देखते हुए, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों मुकेश सोनकर और रितिक सोनकर के विरुद्ध चालानी अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस (भारतीय न्याय संहिता और संबंधित धाराओं) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश सोनकर को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक अभिरक्षा स्वीकृत कराने हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।

Also Read: ‘असमिया लोगों को बांग्लादेशी कहना असंवैधानिक’, लखनऊ मेयर माफी मांगें, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.