लखनऊ: NDPS एक्ट में वांछित, कोडीन सीरप के अवैध तस्कर सूरज मिश्रा और प्रीतम सिंह गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन/थाना कृष्णानगर पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त प्रतिबंधित कोडीन युक्त सीरप, टैबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन आदि के अनाधिकृत व्यवसाय में शामिल थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस ने बैकुंठ धाम वीआईपी रोड से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

सूरज मिश्रा (उम्र 30 वर्ष)  मूल रूप से सीतापुर के सदनपुर का निवासी और वर्तमान में फैजुल्लागंज, मड़ियांव, लखनऊ में रह रहा था। (पेशे से ‘न्यू मंगलम आयुर्वेदिक एजेंसी’ में कार्यरत, स्नातक)।

प्रीतम सिंह उर्फ मोंटी सरदार (उम्र 34 वर्ष) मूल रूप से बहराइच का निवासी और वर्तमान में बादशाहनगर, महानगर, लखनऊ में रह रहा था। (पेशे से ‘फैमिली रेस्टोरेंट पुरनिया’ में कार्यरत)।

आपराधिक गतिविधियों का खुलासा

यह गिरफ्तारी दिनांक 11.10.2025 को औषधि निरीक्षक संदेश मौर्य की शिकायत पर थाना कृष्णानगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 0481/2025, धारा 8/27A/29 NDPS एक्ट से संबंधित है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आरूष सक्सेना और दीपक मानवानी के साथ मिलकर प्रतिबंधित दवाइयों का अनाधिकृत व्यापार करते थे।

09.12.2025 को खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन द्वारा सूरज मिश्रा और दीपक मानवानी की दुकान पर छापा मारा गया, जहां से अवैध दवाइयां जब्त की गईं। दीपक मानवानी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि सूरज मिश्रा और प्रीतम सिंह मौके से फरार हो गए थे।

अभियुक्त प्रीतम सिंह ‘कान्हा फार्मास्युटिकल्स’ (इंद्रानगर) के मालिक आरूष सक्सेना से प्रतिबंधित दवाइयां और सीरप खरीदकर उन्हें ब्लैक में सप्लाई करता था। पुलिस अब आरूष सक्सेना की तलाश कर रही है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सूरज मिश्रा पहले भी 16.07.2025 को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा पकड़े गए करोड़ों रुपये के कोडीन युक्त सीरप, टैबलेट, इंजेक्शन (जैसे ALPRAZOLAM, BUPRENORPHINE, TRAMADOL, CODIENE PHOSPHATE, CLONAZEPAM) के जखीरे से संबंधित मामले (मु.अ.सं. 289/2025) में वांछित था।

गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही थाना कृष्णानगर पुलिस द्वारा की जा रही है।

Also Read: यूपी भाजपा को 14 दिसंबर को मिलेगा नया अध्यक्ष, फाइनल हो गया ये नाम!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.