लखनऊ ट्रैफिक अलर्ट: विधानसभा सत्र के चलते आज बदल जाएगा राजधानी का रास्ता, देखें पूरा रूट प्लान

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के मद्देनजर राजधानी लखनऊ के यातायात में बड़ा बदलाव किया गया है। शुक्रवार, 19 दिसंबर को हजरतगंज और उसके आसपास के प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी की है।

प्रमुख डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग

बंदरियाबाग से विधानसभा मार्ग: बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, हजरतगंज और विधानसभा की ओर ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। वाहन लालबत्ती, कैंट या 1090 चौराहा होकर निकल सकेंगे।

डीएसओ और रॉयल होटल: डीएसओ चौराहा से हजरतगंज की ओर रास्ता बंद रहेगा, यहाँ से वाहन मेफेयर तिराहा होकर जा सकेंगे। इसी तरह रॉयल होटल से हजरतगंज जाने वाले वाहनों को बर्लिंगटन या कैसरबाग की ओर मोड़ा गया है।

महानगर और गोमतीनगर से आने वाली बसें: संकल्प वाटिका और गोमतीनगर की तरफ से आने वाली सिटी और रोडवेज बसें हजरतगंज या विधानसभा नहीं जा सकेंगी। ये बसें बैकुंठ धाम, 1090 चौराहा और कैंट होकर गुजरेंगी।

चारबाग/केकेसी से आने वाली बसें: चारबाग की ओर से आने वाली बसें हुसैनगंज और विधानसभा की जगह लोको चौराहा और कैंट होते हुए कैसरबाग जा सकेंगी।

हजरतगंज और परिवर्तन चौक: परिवर्तन चौक और हिंदी संस्थान से हजरतगंज की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा। यह ट्रैफिक चिरैया झील या सिकंदर बाग की तरफ डायवर्ट किया गया है।

सावधान रहें, समय बचाएं

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का चुनाव करें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.