Jaunpur News: कोडीन कफ सिरप नेटवर्क पर शिकंजा, 3 फरार मेडिकल संचालकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: जौनपुर में कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने तीन फरार मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।
जांच में नाम सामने आने के बाद से ये संचालक फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में जिले के बाहर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
अब तक इस मामले में 12 मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ अवैध बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका है, जिसकी परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं।
एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध आपूर्ति और उसके दुरुपयोग को लेकर सभी आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय स्तर पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बिना वैध डॉक्टर के पर्चे के भारी मात्रा में कफ सिरप की बिक्री की जा रही थी, जिसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जा रहा था।
इससे विशेष रूप से युवाओं के भविष्य पर गंभीर खतरा पैदा हो रहा था। इसी को देखते हुए पुलिस और ड्रग विभाग ने संयुक्त अभियान को और आक्रामक बना दिया है।
इस प्रकरण की जांच अब जौनपुर पुलिस के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) समेत अन्य एजेंसियां भी अलग-अलग पहलुओं से कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार, आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Also Read: Varanasi News: मौसम की मार, एयर इंडिया-इंडिगो समेत कई उड़ानें निरस्त
Get real time updates directly on you device, subscribe now.