India Cricket Schedule: जानिए भारतीय टीम का अगला मुकाबला कब और किससे, यहां देखें पूरी सीरीज का शेड्यूल

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 काफी सफल रहा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता, जबकि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप अपने नाम किया।

साल के अंत में भारत ने वनडे के बाद टी20 सीरीज में भी दक्षिण अफ्रीका को मात दी, हालांकि टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

अब क्रिकेट फैंस की नजर भारतीय टीम की अगली अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर टिकी है। टीम इंडिया की अगली सीरीज साल 2026 में होगी, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी।

यह दौरा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी।

India Cricket Schedule

भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे और टी20 सीरीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026

  • 11 जनवरी – पहला वनडे: वडोदरा (दोपहर 1:30 बजे)

  • 14 जनवरी – दूसरा वनडे: राजकोट (दोपहर 1:30 बजे)

  • 18 जनवरी – तीसरा वनडे: इंदौर (दोपहर 1:30 बजे)

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026

  • 21 जनवरी – पहला टी20: जमता (शाम 7 बजे)

  • 23 जनवरी – दूसरा टी20: रायपुर (शाम 7 बजे)

  • 25 जनवरी – तीसरा टी20: गुवाहाटी (शाम 7 बजे)

  • 28 जनवरी – चौथा टी20: विशाखापट्टनम (शाम 7 बजे)

  • 31 जनवरी – पांचवां टी20: तिरुवनन्तपुरम (शाम 7 बजे)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें खिलाड़ियों के फॉर्म और टीम संयोजन पर अंतिम मुहर लग सकती है।

Also Read: T20 World Cup 2026: शुभमन गिल के साथ हुआ धोखा? बिना जानकारी ड्रॉप किए जाने का दावा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.