यूपी विधानसभा: सदन में ‘वंदे मातरम’ और बजट की गूंज, कफ सिरप मुद्दे पर सपा का हंगामा

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन गहमागहमी भरा रहा। एक ओर जहां योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) पेश करने और ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक चर्चा की तैयारी में दिखी, वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने कफ सिरप कांड को लेकर सदन से सड़क तक मोर्चा खोल दिया।

सदन में भारी शोर-शराबा और सपा का प्रदर्शन

सत्र की शुरुआत होते ही समाजवादी पार्टी के विधायक कफ सिरप सिंडीकेट मामले पर चर्चा की मांग को लेकर सदन के वेल (Well) में पहुंच गए। सपा विधायकों ने कफ सिरप कांड के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए नारेबाजी की।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायकों को समझाने का प्रयास किया और कहा कि किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पहले उचित नोटिस दिया जाना चाहिए।

अनुपूरक बजट 2025-26: विकास को मिलेगी नई गति

सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट का आकार 25,000 से 30,000 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है। इस बजट का मुख्य उद्देश्य रुकी हुई योजनाओं को वित्तीय शक्ति देना है।

केंद्र से बजट न मिलने के कारण प्रभावित हुई इस योजना के लिए राज्य सरकार अतिरिक्त फंड देगी ताकि काम न रुके और वेतन संकट दूर हो। लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण और डिफेंस कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण के लिए सबसे बड़ा हिस्सा आवंटित होने की उम्मीद है।

आगामी ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ (GBC) को देखते हुए नई औद्योगिक इकाइयों को सब्सिडी देने के लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा। गर्मियों में बिजली संकट न हो, इसके लिए नेटवर्क सुधार और अस्पतालों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

4 घंटे की विशेष चर्चा

7 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सदन में विशेष कार्यसूची तैयार की गई है। यह चर्चा भारत की राष्ट्रीय पहचान, एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को पुष्ट करने के उद्देश्य से की जा रही है। सदन की कार्यसूची के अनुसार, इस राष्ट्रीय गौरव के विषय पर तकरीबन 4 घंटे तक चर्चा होने की संभावना है।

Also Read: CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, अनुपूरक बजट समेत कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.