नए साल पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पुलिस कांस्टेबल के 32,679 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने साल 2026 की शुरुआत के साथ ही युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 32,679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में सिविल पुलिस के अलावा पीएसी (PAC) और जेल वार्डर जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
कहां कितनी वैकेंसी
इस बार भर्ती का दायरा काफी बड़ा है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों के लिए मौके हैं।
सिविल पुलिस: 10,469 पद (महिला और पुरुष दोनों के लिए)
PAC (पीएसी): 15,131 पद (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
UP SSF (विशेष सुरक्षा बल): 1,341 पद (केवल पुरुष)
अन्य पद: इसमें महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पद भी शामिल हैं।
जरूरी तारीखें
भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए देरी न करें।
आवेदन शुरू: 31 दिसंबर 2025
अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026
आवेदन में सुधार/समायोजन: 2 फरवरी 2026 तक
आयु सीमा और योग्यता
शैक्षिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।
पुरुषों के लिए आयु: 18 से 22 वर्ष (जन्म 2 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2007 के बीच)।
महिलाओं के लिए आयु: 18 से 25 वर्ष (जन्म 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2007 के बीच)। (नोट: आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।)
आवेदन कैसे करें
सबसे पहले भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
आवेदन से पहले पोर्टल (upprpb.in) पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी है।
आवेदन शुल्क: सामान्य/OBC/EWS के लिए 500 रुपये और SC/ST के लिए 400 रुपये तय किया गया है।
इन सर्टिफिकेट्स का मिलेगा फायदा (Preference)
अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो उन्हें प्राथमिकता मिलेगी, जिनके पास NCC का ‘B’ सर्टिफिकेट हो। कंप्यूटर में ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट हो। प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा का अनुभव हो।
Also Read: UP पुलिस को नए साल का तोहफा, तरुण गाबा, आशुतोष कुमार और प्रवीण कुमार बने ADG

