आप सांसद संजय सिंह का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- 1.26 करोड़ मतदाताओं का हिसाब गायब
Sandesh Wahak Digital Desk: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा है। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आंकड़ों में बड़ी विसंगति का दावा करते हुए चुनाव आयोग के संवैधानिक अधिकार पर भी सवाल उठाए।
आंकड़ों का विवाद: 1.26 करोड़ वोटर कहां गए?
संजय सिंह ने राज्य और केंद्र सरकार के डेटा में अंतर को उजागर करते हुए कहा राज्य सरकार के पंचायत चुनाव डेटा में 12 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं, जबकि मुख्य चुनाव आयुक्त के SIR डेटा में 12 करोड़ 69 लाख वोटर हैं। सरकार ने 1.26 करोड़ मतदाताओं का कोई स्पष्ट ब्योरा नहीं दिया। संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को SIR कराने का संवैधानिक अधिकार ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 84 से 86 लाख मतदाताओं को ‘नहीं मिले’ बताकर लिस्ट से बाहर करना एक बड़ी साजिश है।
‘रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा
संजय सिंह ने पार्टी की आगामी पदयात्रा के तीसरे चरण की घोषणा की।
तारीख और रूट: 16 से 22 जनवरी तक मिर्जापुर के शहीद उद्यान से काशी (वाराणसी) के सारनाथ तक 100 किमी की यात्रा निकाली जाएगी।
मुद्दे: पेपर लीक, बेरोजगारी, और भर्ती परीक्षाओं (लेखपाल, दरोगा, सिपाही) में धांधली को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा।
जुड़ने का माध्यम: यात्रा से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7500040004 पर मिस्ड कॉल देने की अपील की गई है।
आरक्षण और सामाजिक अपमान पर तीखा प्रहार
सांसद ने भाजपा सरकार पर ‘सामाजिक न्याय’ की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने 69,000 शिक्षक भर्ती और अन्य विभागों में OBC, SC, ST के संवैधानिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश में दलितों और पिछड़ों के साथ हो रहे अपमान (जैसे घोड़ी पर चढ़ने से रोकना या कथावाचक का अपमान) की घटनाओं पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने तंज कसा कि एक ओर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, दूसरी ओर केंद्र सरकार वहां बिजली भेज रही है और बीसीसीआई बांग्लादेशी खिलाड़ियों के साथ मैच खेल रही है।
Also Read: बांदा राइफल क्लब की नीलामी पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने CM योगी को लिखा पत्र, दी चेतावनी

