यूपी स्कूल कैलेंडर 2026: बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए वर्ष 2026 की आधिकारिक अवकाश तालिका जारी कर दी गई है। इस नए कैलेंडर के अनुसार, बेसिक स्कूलों में पूरे वर्ष कुल 33 सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। वहीं, वर्तमान में जारी भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी बोर्डों के स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का कड़ा निर्देश दिया है।

अवकाश तालिका 2026 की मुख्य बातें

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर में त्योहारों और विशेष दिवसों का विवरण दिया गया है।

साल का पहला अवकाश 3 जनवरी (हजरत अली जन्मदिवस) को रहा, जबकि वर्ष का अंतिम अवकाश 25 दिसंबर (क्रिसमस) को होगा।

महिला शिक्षिकाओं के लिए करवाचौथ की छुट्टी घोषित की गई है।

माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर अब बेसिक स्कूलों में भी होली पर दो दिन का अवकाश रहेगा।

कैलेंडर में ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाशों को भी नियमानुसार शामिल किया गया है।

भीषण ठंड के कारण स्कूलों में तालाबंदी

उत्तर प्रदेश इस समय भीषण शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है, जिसके चलते प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP बोर्ड, CBSE और ICSE के कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में सभी जिलों को कड़ाई से पालन करने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में ‘घने कोहरे’ का अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

Also Read: आप सांसद संजय सिंह का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- 1.26 करोड़ मतदाताओं का हिसाब गायब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.