लखनऊ: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, PGI पुलिस ने किया खुलासा

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए प्रदीप सिंह परिहार हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी ही निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध संबंध और शराब की लत बनी हत्या की वजह पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक प्रदीप सिंह परिहार को शराब की लत थी, जिसके कारण उसका अपनी पत्नी पूजा से अक्सर विवाद होता था। इसी बीच पूजा का झुकाव अपने पड़ोस में रहने वाले रामतीर्थ मौर्या की ओर हो गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए और उन्होंने प्रदीप को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

गला रेत कर हत्या को दिया अंजाम

साजिश के तहत रेता गला योजना के मुताबिक, जब प्रदीप कानपुर देहात से लखनऊ लौटा, तो आरोपी रामतीर्थ उसे शराब पिलाने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर ले गया। चिरैय्याबाग अंडरपास के पास जैसे ही मौका मिला, पीछे बैठे रामतीर्थ ने पैंट में छिपाकर रखे चाकू से प्रदीप का गला रेत दिया और फरार हो गया।

पुलिस की मुस्तैदी से पकड़े गए आरोपी घटना की सूचना मिलते ही पीजीआई पुलिस ने टीमों का गठन किया। शक के आधार पर जब पूजा और रामतीर्थ से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से सनी टी-शर्ट भी बरामद कर ली है।

Also Read: UP Election 2027: ‘यूपी में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार’, कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.