Lucknow News: जनगणना में जाति का कॉलम न देख भड़के अखिलेश यादव, BJP पर ठगने का लगाया आरोप

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जारी हुई जनगणना की अधिसूचना पर बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिसूचना में जाति का कॉलम तक नहीं है और यह पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के खिलाफ एक भाजपाई साजिश है।

अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक तीखा पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, जनगणना की अधिसूचना में जाति का कॉलम तक नहीं है, गिनेंगे क्या? जातिगत जनगणना भी भाजपा का जुमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का फार्मूला साफ है न गिनती होगी, न ही आरक्षण और अधिकारों का जनसांख्यिकीय आधार तैयार होगा।

सपा मुखिया ने आगे तंज कसते हुए कहा कि जातिगत जनगणना कराने का दावा करने वाले भाजपाई नेता और कार्यकर्ता अब अपने समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचे। उन्होंने लिखा, वो अब गले से भाजपाई पट्टा और घरों, दुकानों, वाहनों से भाजपा का झंडा उतारने के लिए मजबूर हैं। उनका कहना था कि भाजपा पर भरोसा करने वाले लोग खुद को ठगा और घोर अपमानित महसूस कर रहे हैं।

अब PDA को खुद लड़नी होगी लड़ाई

अखिलेश यादव ने पीडीए समाज से अपील करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने मान-सम्मान, आरक्षण और अधिकार की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि विरोध होने पर भाजपा फिर टाइपिंग मिस्टेक जैसे बहाने बनाएगी। उन्होंने भाजपा को छलजीवी और बेशर्म बताते हुए कहा कि अब शब्दकोशों में वचन-विमुखी भाजपा का मतलब धोखा लिख देना चाहिए।

Also Read: जारी हुआ Central Bank of India में वॉचमैन कम गार्डनर की भर्ती का नोटिफिकेशन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.