राहुल गांधी पर बरसे तेज प्रताप यादव, बोले- वो डरपोक और फटफटिया मास्टर हैं, उनका काम बस चिकन बनाना है

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने न सिर्फ राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाए, बल्कि उन्हें डरपोक और प्रदूषण फैलाने वाला तक कह डाला।

कांग्रेस और आरजेडी के बीच पैदा हुई तल्खी और गठबंधन टूटने की खबरों पर तेज प्रताप ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने यह फैसला लेने में बहुत देर कर दी। उन्होंने कहा, सब मिलकर चुनाव लड़े और हार गए। यह गठबंधन तो तभी टूट जाना चाहिए था जब राहुल गांधी फटफटिया (बाइक) चला रहे थे। तेज प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ फटफटिया चला सकते हैं या मुर्गा-भात (चिकन) बना सकते हैं, राजनीति उनके बस की बात नहीं है।

अयोध्या न जाने पर घेरा

तेज प्रताप ने राहुल गांधी को डरपोक बताते हुए कहा कि वे केवल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया, राहुल गांधी डरपोक तो हैं ही, इसमें कोई दो राय नहीं है। उन्होंने मुंह से तो बोल दिया कि अयोध्या दर्शन करने जाएंगे, लेकिन गए क्यों नहीं? सिर्फ बाइक चलाकर प्रदूषण फैलाने से देश नहीं चलता।

Also Read: Lucknow News: AAP की तिरंगा पदयात्रा में गूंजा संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ का नारा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.