ब्याज दरों पर RBI का वेट एंड वॉच, रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय रिज़र्व बैंक ने फरवरी 2026 की अपनी मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद यह साफ़ कर दिया है कि वह फ़िलहाल ब्याज दरों में कोई छेड़छाड़ नहीं करने वाला। गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई में हुई इस तीन दिवसीय समीक्षा बैठक के बाद रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर ही स्थिर रखने का फैसला लिया गया है।

आरबीआई ने पिछले एक साल के दौरान ब्याज दरों में कुल 125 बेसिस प्वाइंट की बड़ी कटौती की थी, जिससे बाज़ार में नकदी का प्रवाह बढ़ा था। हालांकि, इस बार केंद्रीय बैंक ने ब्रेक लगाने का फैसला किया है। इसके पीछे मुख्य वजह भविष्य में महंगाई बढ़ने की आशंका है।

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपने महंगाई के अनुमानों में भी बदलाव किया है, जिससे संकेत मिलता है कि बैंक महंगाई को लेकर अभी भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं है।

पहली तिमाही (Q1): महंगाई दर का अनुमान 4% लगाया गया है।

दूसरी तिमाही (Q2): महंगाई दर 4.2% रहने का अनुमान है। यह पिछले अनुमानों की तुलना में थोड़ा ज़्यादा है, जिसके चलते आरबीआई ने सतर्क रुख अपनाते हुए दरों को नहीं घटाया।

Also Read: Pariksha Pe Charcha 2026: ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 9वां संस्करण, 4 करोड़ छात्रों से संवाद करेंगे पीएम मोदी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.