Lucknow News: समर विहार में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक लोगों ने कराया मुफ़्त हेल्थ चेकअप

Sandesh Wahak Digital Desk: समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से समर विहार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर ने स्थानीय निवासियों, विशेषकर बुजुर्गों को घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समर विहार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा समर विहार कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में पवन मखीजा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें फिजीशियन परामर्श, ऑप्टोमेट्रिस्ट द्वारा नेत्र जांच, फिजियोथेरेपी, ब्लड प्रेशर (बीपी), रैंडम ब्लड शुगर (आरबीएस) जांच तथा ईसीजी जैसी सुविधाएं शामिल थीं।

पूर्व पार्षद गिरिश मिश्रा भी रहे उपस्थित

शिविर का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ, जिसमें युवा और बुजुर्गों सहित 100 से अधिक लोग स्वास्थ्य जांच के लिए उपस्थित हुए। सभी लोगों की सावधानीपूर्वक जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद गिरिश मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विशेष रूप से उन बुजुर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, जो नियमित जांच के लिए अस्पताल नहीं जा पाते।

यह स्वास्थ्य शिविर शहीद पथ स्थित टेंडर पाम अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर समर विहार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता के एस एबट ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में अधिवक्ता दया शंकर पांडेय, डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव, ए.के. मखीजा, अशोक खरे, आर.पी. सिंह, मंजू कपूर, राजेंद्र कौर और आर.के. श्रीवास्तव, पीसी श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह शिविर क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ और सभी ने इस पहल की सराहना की।

Also Read: कैसरगंज समाधान दिवस: 62 फरियादियों ने लगाई गुहार, एसडीएम बोले- लापरवाही की तो खैर नहीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.