कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव, 118 सांसदों ने किया हस्ताक्षर

Sandesh Wahak Digital Desk: संसद का शीतकालीन सत्र गर्म हो गया है। कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की औपचारिक पहल कर दी है। पार्टी ने इसके लिए एक नोटिस लोकसभा महासचिव को सौंप दिया है, जिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं।

यह कदम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा के दौरान पैदा हुए तनाव के बाद उठाया गया है। विपक्ष का आरोप है कि सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने की पर्याप्त अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस की महिला सांसदों के साथ अनुचित व्यवहार हुआ। स्पीकर विपक्षी सांसदों को बोलने से रोक रहे हैं, जबकि सत्ता पक्ष के सदस्यों को खुली छूट है। विपक्ष इसे सदन की मर्यादा और लोकतांत्रिक परंपरा का उल्लंघन बता रहा है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस प्रस्ताव को राजनीतिक शोर-शराबा बताते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि विपक्ष के पास जरूरी संख्या बल नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर स्पीकर के पद की मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया।

इस प्रस्ताव पर आज सुबह संसद परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में हुई विपक्षी दलों की बैठक में मुहर लगी थी। इसमें तृणमूल कांग्रेस, वामदल, डीएमके, एसपी, आरजेडी समेत कई दल शामिल हुए।

Also Read: मणिपुर के उखरुल में उग्रवादियों ने फूंके 21 घर, भारी गोलीबारी के बाद जिले में कर्फ्यू और 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.