शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी, आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ बंधन में बंधे, सामने आई तस्वीर

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर शिखर धवन ने 40 वर्ष की उम्र में दूसरी शादी कर ली है।

धवन ने अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी की है। शनिवार (21 फरवरी) को दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद यह खबर चर्चा में आ गई है।

धवन और सोफी शाइन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे।

साल 2024 में उनके डेटिंग की खबरें सामने आई थीं, जबकि 2025 में उनका रिश्ता लगभग कंफर्म माना जाने लगा था। अब 2026 में दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है।

Shikhar Dhawan

गौरतलब है कि शिखर धवन की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से विवाह किया था। दोनों की शादी करीब 9 साल तक चली, लेकिन 2021 में अलग होने के बाद 2023 में उनका तलाक हो गया था।

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट बताई जाती हैं। उन्होंने लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है और कैसलरॉय कॉलेज से मार्केटिंग व मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोफी ने UAE के अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर भी काम किया है।

सोफी शाइन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।

शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की खबर सामने आने के बाद दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिल रही हैं।

Also Read: T20 World Cup 2026: सुपर-8 में टीम इंडिया अलर्ट, स्पिन के सामने अग्निपरीक्षा तय

Get real time updates directly on you device, subscribe now.