पाकिस्तान-अफगान जंग पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट, हमलों में अब तक 185 आम नागरिक हताहत

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद ने अब खूनी मोड़ ले लिया है। अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने खुली जंग का ऐलान कर दिया है। इस टकराव के बीच संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) ने एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पिछले कुछ दिनों में हुए भारी जान-माल के नुकसान का ब्यौरा दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 26 फरवरी से 5 मार्च के बीच हुई गोलाबारी और हवाई हमलों ने अफगानिस्तान के रिहाइशी इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। पिछले 10 दिनों में कुल 185 आम नागरिक इस हिंसा की चपेट में आए हैं। इनमें से 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 129 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि हताहत होने वाले कुल लोगों में से 55 फीसदी संख्या मासूम बच्चों और महिलाओं की है।

हवाई हमलों का खौफनाक मंजर

रिपोर्ट में 27 फरवरी को पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में हुए हवाई हमले का विशेष जिक्र किया गया है। इस हमले में एक ही झटके में 14 आम नागरिकों की जान चली गई, जिनमें 4 महिलाएं और 7 बच्चे (लड़कियां और लड़के) शामिल थे। यह आंकड़ा पिछले साल अक्टूबर 2025 में हुई झड़पों के मुकाबले कहीं ज्यादा है, जो दर्शाता है कि इस बार स्थिति कितनी भयावह हो चुकी है।

लगातार बढ़ रहा है मौतों का सिलसिला

यूएन के आंकड़ों के अनुसार, सीमा पर तनाव नया नहीं है, लेकिन 2026 की शुरुआत से इसमें तेजी आई है।

2025 के आखिरी 3 महीने: कम से कम 70 मौतें और 478 घायल।

1 जनवरी से 22 फरवरी 2026: नंगरहार प्रांत में हुए हमलों में 13 लोगों की मौत और 12 घायल।

Also Read: लखनऊ पुलिस मुख्यालय में गूंजे होली के सुर, DGP राजीव कृष्ण ने फूलों की होली खेल दी शुभकामनाएं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.