Lucknow News: कॉन्सर्ट के दौरान क्यों भावुक हो गईं Playback सिंगर Sunidhi Chauhan?

Lucknow News: मशहूर पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) इन दिनों अपने लखनऊ कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह स्टेज पर प्रस्तुति देते हुए अचानक भावुक हो जाती हैं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद प्रशंसकों से माफी भी मांगी। बाद में उन्होंने भावुक होने के पीछे की वजह भी बताई। हालांकि उनकी बात सुनने के बाद वहां मौजूद दर्शक उनसे नाराज नहीं हुए और लोगों ने तेज आवाज में उनका हौसला बढ़ाया।

खराब हो गया था गला

सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) ने ‘आई एम होम इंडिया टूर 2025-26’ के तहत 7 मार्च को लखनऊ के कूलब्रीज रिसॉर्ट्स में परफॉर्म किया। इसी दौरान उनका गला अचानक खराब हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह भावुक होकर कहती नजर आती हैं कि उनका गला बहुत खराब है, लेकिन उन्हें पता है कि उनके प्रशंसक उनके साथ हैं और वह फिर भी अपनी प्रस्तुति जारी रखना चाहती हैं।

प्रशंसकों से मांगी माफी

वीडियो में सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) कहती हैं कि उनके साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और यह उनके लिए काफी शर्मनाक है। उन्होंने दर्शकों से माफी मांगते हुए कहा कि वह अपनी पूरी कोशिश करेंगी और प्रस्तुति जारी रखेंगी। उनकी बात सुनकर वहां मौजूद प्रशंसकों ने उनका समर्थन किया और उनका हौसला बढ़ाया।

 

Also Read: Azamgarh News: 55 की उम्र में सातवीं शादी की तैयारी, बेटे ने लगाई पुलिस से गुहार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.