ICU में यूट्यूबर अनुराग डोभाल, हालत गंभीर, मैनेजर ने की दुआ की अपील

Sandesh Wahak Digital Desk: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुए कार एक्सीडेंट के बाद से अनुराग बीते एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं।

उनके मैनेजर रोहित पांडे ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताते हुए लोगों से दुआ करने की अपील की है।

मैनेजर रोहित पांडे के मुताबिक, गुरुवार को अनुराग को कुछ समय के लिए आईसीयू से बाहर लाया गया था और उनकी हालत तब स्थिर बताई जा रही थी। हालांकि शनिवार को उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गई।

एक्सीडेंट के दौरान उनके फेफड़ों को आंशिक नुकसान पहुंचा था, जिसके चलते गंभीर संक्रमण हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें सीवियर निमोनिया डायग्नोज किया है और फिलहाल वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।

मैनेजर ने साझा किया हेल्थ अपडेट

रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुबह तक अनुराग की हालत कंट्रोल में थी, लेकिन बाद में स्थिति गंभीर हो गई। उन्होंने लिखा, “अनुराग भाई की हालत नाजुक है।

सभी से निवेदन है कि उनके लिए दुआ करें।” इससे पहले गुरुवार को रोहित ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें अनुराग अस्पताल के बेड पर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे और बताया गया था कि वे आईसीयू से बाहर आ गए हैं।

घटना के पीछे पारिवारिक विवाद का दावा

घटना से पहले अनुराग ने एक वीडियो में अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी इंटरफेथ शादी को लेकर परिवार उनसे नाराज़ था और शादी के बाद उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

अनुराग ने उस वीडियो को अपना “आखिरी वीडियो” बताया था। वहीं, परिवार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि अनुराग द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं हैं।

उनके भाई ने सोशल मीडिया पर कुछ निजी चैट्स साझा कर अपना पक्ष रखा है।

फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की कामना

अनुराग डोभाल की गंभीर हालत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और साथी क्रिएटर्स उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Also Read: Anil Kapoor Movie: 17 साल पुरानी इस फिल्म के लिए आज भी अनिल कपूर को मिलते हैं पैसे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.