Prime Video ने खरीदे 6 बड़ी फिल्मों के OTT राइट्स, ‘नागजिला’ से ‘डकैत’ तक की लिस्ट हुई फाइनल

Sandesh Wahak Digital Desk: थिएटर में फिल्म देखने का अपना अलग रोमांच होता है, लेकिन अब अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों में छूट जाए, तो दर्शकों को इंतजार करने की जरूरत नहीं।

Amazon Prime Video ने एक बार फिर दर्शकों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए 6 बड़ी फिल्मों के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं।

इन फिल्मों में थिएटर में रिलीज हो चुकीं और आने वाली कई बहुप्रतीक्षित फिल्में शामिल हैं, जिन्हें सिनेमाघरों के बाद प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Amazon Prime Video

डकैत: एक प्रेम कथा (Dacoit: A Love Story)

मृणाल ठाकुर और आदि विशेष स्टारर यह एक्शन-ड्रामा फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसे गलत तरीके से दोषी ठहराया जाता है और वह जेल से भागकर बदले की राह पर निकल पड़ता है।

फिल्म का निर्देशन शनैल देओ ने किया है, जबकि अहम भूमिकाओं में अनुराग कश्यप और प्रकाश राज भी नजर आएंगे। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके बाद प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

DQ41

दुलकर सलमान की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म प्यार और किस्मत के टकराव की कहानी है। फिल्म में पूजा हेगड़े, दीक्षित शेट्टी और राम्या कृष्णन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

4 अगस्त 2025 को थिएटर रिलीज के बाद अब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध होगी।

G2

आदि विशेष, वामिका गब्बी, इमरान हाशमी और शोभिता धूलिपाला स्टारर यह फिल्म एक इंडियन स्पाई थ्रिलर है।

यह फिल्म सुपरहिट ‘गुडाचारी’ का सीक्वल है, जिसमें देशभक्ति और बलिदान की कहानी दिखाई गई है। थिएटर रन के बाद इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

नागजिला (Naagzilla)

कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘नागजिला’ अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में कार्तिक एक इच्छाधारी नाग की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपनी खोई हुई नागमणि की तलाश में कई मुश्किलों से जूझता है।

थिएटर के बाद यह फिल्म प्राइम वीडियो पर आएगी।

O’ Romeo

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने औसत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, लेकिन अब इसे ओटीटी दर्शक प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे।

VVAN

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह फिल्म पहली बार दोनों को एक साथ स्क्रीन पर लाएगी। बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म जंगल, उसकी सुरक्षा और दिव्य ऊर्जा की कहानी कहती है। दीपक मिश्रा के निर्देशन और अरुणभ कुमार की कहानी वाली इस फिल्म में मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर और श्वेता तिवारी भी नजर आएंगे।

दर्शकों के लिए बड़ा तोहफा

इन फिल्मों के ओटीटी राइट्स खरीदकर प्राइम वीडियो ने साफ कर दिया है कि वह बड़े बजट और बड़े सितारों वाली फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।

थिएटर के बाद अब दर्शक इन फिल्मों का आनंद घर बैठे ले सकेंगे।

Also Read: ‘अनाथ हूं आज’ यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भावुक बयान, अस्पताल से मिली छुट्टी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.