गुजरात में आप प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी गिरफ्तार, केजरीवाल बोले- हार के डर से तानाशाही पर उतरी बीजेपी
Sandesh Wahak Digital Desk: गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के सबसे बड़े चेहरे और प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब गढ़वी खंभालिया थाने में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। इस घटना के बाद दिल्ली से लेकर गुजरात तक आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है।
गुजरात के लोग बीजेपी से परेशान हैं और 2027 में उन्हें हटाने का मन बना चुके हैं। इसलिए उनका डटकर विरोध करने वाली आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बीजेपी की पुलिस अब झूठे केस कर रही है।
अभी खबर आई है कि “आप” प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को गिरफ्तार किया गया है।
बीजेपी… https://t.co/3z5iJMQtnr
— Atishi (@AtishiAAP) April 1, 2026
केजरीवाल, संजय सिंह और आतिशी का तीखा हमला
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आंकड़ों के साथ गुजरात सरकार को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा- पिछले तीन महीनों में गुजरात में हमारे कार्यकर्ताओं पर 145 FIR दर्ज हो चुकी हैं और 160 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बीजेपी हार के डर से बौखला गई है और अब तानाशाही पर उतर आई है।
वहीं, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसे बीजेपी की गुंडागर्दी करार दिया। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि गुजरात की जनता 2027 में बीजेपी को हटाने का मन बना चुकी है, इसलिए दमन चक्र चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है, अत्याचार करने वालों को जनता ही सबक सिखाती है।
फिलहाल पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के पुख्ता कारणों का आधिकारिक बयान आना बाकी है, लेकिन आम आदमी पार्टी का दावा है कि उनके नेताओं को डराने और चुप कराने के लिए झूठे मुकदमों का सहारा लिया जा रहा है। खंभालिया थाने में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्हें हिरासत में लिया जाना इसी कड़ी का हिस्सा बताया जा रहा है।
Also Read: असम के बिस्वनाथ में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस पर लगाया घुसपैठियों को बसाने का आरोप

