Lucknow News: LDA की टीम पर हमले का प्रयास, चिनहट और खदरा में 3 निर्माण सील

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का अभियान जारी है। सोमवार को चिनहट के जुग्गौर इलाके में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त करने पहुंची एलडीए की टीम को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। बिल्डर और उसके सहयोगियों ने टीम को घेरकर काम रोकने का दबाव बनाया और अभियंताओं पर हमले का प्रयास किया। हालांकि, भारी विरोध के बावजूद टीम ने कई अवैध निर्माणों को ढहा दिया।

जुग्गौर में 10 बीघा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के अनुसार, गौतम सिंह व अन्य द्वारा चिनहट के ग्राम-जुग्गौर (किसान पथ के पास) लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां अवैध रूप से 3 रो-हाउस भवनों का निर्माण भी कराया जा रहा था। कोर्ट के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद सोमवार को अवर अभियंता विपिन बिहारी राय और राहुल विश्वकर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Lucknow News: LDA की टीम पर हमले का प्रयास, चिनहट और खदरा में 3 निर्माण सील

टीम ने मशीनों के जरिए अवैध रूप से बनाई गई सड़कें, नालियां और भूखंडों के डिमार्केशन (चिनाई) को ध्वस्त कर दिया। जब टीम ने रो-हाउस गिराना शुरू किया, तभी कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गए और टीम का घेराव कर लिया। विवाद बढ़ता देख और सुरक्षा कारणों से फिलहाल अभियान को रोकना पड़ा।

वेलनेस सिटी क्षेत्र में चलेगा विशेष अभियान

जोनल अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही पुलिस बल के साथ दोबारा अभियान चलाकर शेष अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। किसान पथ के आसपास ‘वेलनेस सिटी’ से आच्छादित क्षेत्र में जितनी भी अवैध प्लॉटिंग है, उन्हें चिन्हित कर हटाने का निर्देश दिया गया है।

Lucknow News: LDA की टीम पर हमले का प्रयास, चिनहट और खदरा में 3 निर्माण सील

सैरपुर और खदरा में 3 अवैध निर्माणों पर लगी ‘सील’

एलडीए के प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने भी अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि पलहरी (IIM रोड) पर शिव मंगल प्रसाद द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाई जा रही दुकानों और भवन को सील किया गया। रैथा रोड पर आदित्य इंटरप्राइजेज के प्रबंधक द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई हुई। खदरा (फैजुल्लागंज) में मोहम्मद शाजिद खान द्वारा अवैध रूप से बनाए जा रहे आवासीय भवन को पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया गया।

Also Read: यूपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, उद्योग और समाज कल्याण पर बरसेंगी सौगातें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.