Jhansi News: किशोरी से दरिंदगी और हत्या के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। उल्दन थाना क्षेत्र के निमौनी गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ हुई हैवानियत के दो आरोपियों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों ने न केवल अपना जुर्म कबूल किया, बल्कि गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर गोलियां भी चलाईं।

पूरी घटना 2 अप्रैल से शुरू हुई थी, जब गांव की रहने वाली एक किशोरी अचानक लापता हो गई। परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन 7 अप्रैल को उसकी लाश घर के पास ही एक कुएं से बरामद हुई। इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव और गम का माहौल पैदा कर दिया था।

डिजिटल सबूतों से खुला राज

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह के मुताबिक, पुलिस ने जब डिजिटल साक्ष्यों की जांच की और गांव वालों से पूछताछ की, तो गांव के ही दो युवकों शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुरदास रायकवार पर शक गहरा गया। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

शनिवार और रविवार की दरमियानी रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव के पास ही रिपटा पुल के पास मौजूद हैं। स्वाट (SWAT) टीम और स्थानीय पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार इन युवकों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जो दोनों आरोपियों के पैरों में लगीं। घायल होने के बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जो खुलासा किया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। उन्होंने स्वीकार किया कि 2 अप्रैल को उन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब उन्हें लगा कि वे पकड़े जाएंगे, तो उन्होंने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव को पास के ही एक कुएं में फेंक दिया।

Also Read: तृणमूल व वामपंथी गुंडों का उपचार भाजपा के पासः सीएम योगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.