Lucknow News: गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे अखिलेश यादव, बैसाखी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Sandesh Wahak Digital Desk: सिख पंथ के स्थापना दिवस और बैसाखी के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ के ऐतिहासिक सदर गुरुद्वारा जाकर दरबार साहिब के समक्ष मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए अरदास की और गुरुद्वारे में कड़ा प्रसाद की डेग का प्रसाद भी ग्रहण किया।

Lucknow News: गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे अखिलेश यादव, बैसाखी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

‘अच्छे कर्म ही व्यक्ति को बड़ा बनाते हैं’

गुरुद्वारा परिसर में उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने गुरुओं के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा “समाज में जिसके कर्म अच्छे हैं, वही बड़ा है। समाज में व्याप्त विषमता और विपन्नता को समाप्त करने के लिए ही गुरु गोविंद सिंह जी ने ‘खालसा पंथ’ की स्थापना की थी। उनके दिखाए समानता और सेवा के मार्ग पर चलना ही आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।”

Lucknow News: गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे अखिलेश यादव, बैसाखी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

सपा नेताओं और सिख समाज ने किया भव्य स्वागत

अखिलेश यादव के गुरुद्वारा पहुंचने पर सरदार तेजिंदर सिंह विर्क और सरदार देवेंद्र सिंह खालसा ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

Lucknow News: गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे अखिलेश यादव, बैसाखी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख चेहरे

इस मौके पर पूजा शुक्ला, संतोष रावत, देवेंद्र सिंह जीतू, फखरुल हसन ‘चांद’, दीपक रंजन, संदीप सैनी, शकील नदवी और रंजीत चौधरी सहित सिख समाज के कई गणमान्य सदस्य जैसे नरेंद्र सिंह छाबड़ा, सुरेंद्र सिंह फलौदिया, राजवीर सिंह बाठ, जगतार सिंह और परमजीत सिंह लाली आदि उपस्थित रहे।

Lucknow News: गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे अखिलेश यादव, बैसाखी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

 

Also Read: सीतापुर से लखनऊ तक ‘साइकिल’ का दम, अखिलेश यादव से मिले दो दर्जन जांबाज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.