DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, केंद्रीय कैबिनेट ने DA में 2% की बढ़ोतरी को दी मंजूरी
Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्र सरकार ने शनिवार को अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में इजाफे का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया है।
कैबिनेट का बड़ा फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, सरकार का यह फैसला बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों की क्रय शक्ति को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। यह नई दरें जल्द ही लागू कर दी जाएंगी, जिससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी और पेंशनभोगियों की पेंशन में सम्मानजनक बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
8वें वेतन आयोग की सुगबुगाहट
सरकार का यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब देशभर के कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन की मांग तेज कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मौजूदा महंगाई को देखते हुए वेतन संरचना में बड़े बदलावों की जरूरत है। हालांकि, सरकार ने अभी 8वें वेतन आयोग पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन DA में इस बढ़ोत्तरी को कर्मचारियों के लिए एक अंतरिम राहत के रूप में देखा जा रहा है।
किसे मिलेगा लाभ?
केंद्रीय कर्मचारी: करीब 48 लाख से अधिक सेवारत कर्मचारी।
पेंशनभोगी: लगभग 68 लाख पेंशनभोगी, जिन्हें महंगाई राहत (DR) के रूप में इसका लाभ मिलेगा।
Also Read: UP Politics: बूथ कमेटियों की रिपोर्ट पर मायावती लेंगी प्रत्याशियों का अंतिम फैसला

