बंगाल में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल के काफिले पर पथराव
Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की बीच व्यापक स्तर पर हिंसा की खबरें आ रही हैं। वहीं इन सबके बीच बंपर मतदान भी जारी है। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा की हाई-प्रोफाइल प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल के वाहन पर उस समय हमला हुआ, जब वह क्षेत्र का दौरा कर रही थीं। गनीमत रही कि इस पथराव में अग्निमित्रा बाल-बाल बच गईं।
घटना रहमत नगर इलाके की है। अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि जब वह अपनी टीम के साथ वहां से गुजर रही थीं, तभी अचानक उनकी कार पर भारी पत्थरबाजी शुरू हो गई। एक बड़ा पत्थर कार के पिछले हिस्से पर लगा, जिससे पीछे का शीशा पूरी तरह टूट गया। अग्निमित्रा ने घटना के बाद कहा, मेरी कार को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की गई। भगवान की कृपा से मुझे और सुरक्षाकर्मियों को चोट नहीं आई, लेकिन पीछे बैठी मेरी सेक्रेटरी को मामूली चोटें आई हैं। यह बार-बार होने वाली घटनाएं असहनीय हैं।
बिना किसी का सीधा नाम लिए अग्निमित्रा ने तृणमूल कांग्रेस की ओर इशारा किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में किसके संबंध बेहतर हैं, यह सब जानते हैं। उन्होंने इस हमले को चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की सोची-समझी साजिश करार दिया।
पश्चिम बंगाल : भाजपा नेता अग्निमत्रा पाल की कार पर हमला। आरोप हैं कि टीएमसी समर्थकों ने यह हमला किया। pic.twitter.com/CMXd3irQQZ
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) April 23, 2026
रिकॉर्ड सुरक्षा के बीच भी हिंसा
बंगाल के इस चुनावी चरण में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। राज्य भर में 2.5 लाख से ज्यादा सुरक्षा बल (अर्धसैनिक बल की 2,450 टुकड़ियां) तैनात हैं। इसके बावजूद 8,000 से अधिक पोलिंग बूथों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन छिटपुट हिंसा की खबरें मतदान प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगा रही हैं।
Also Read: अदालती कार्यवाही का वीडियो वायरल करने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस

