UP Board 12th Toppers 2026: सीतापुर की शिखा वर्मा बनीं प्रदेश की टॉपर, टॉप-3 में बेटियों का दबदबा

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही प्रदेश को नए मेधावी छात्र मिल गए हैं। इस साल 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों की मेहनत का परिणाम सामने आया है। जिसमें सीतापुर की शिखा वर्मा ने पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।

सीतापुर की शिखा वर्मा बनीं Topper

सीतापुर की होनहार छात्रा शिखा वर्मा ने 97.60% अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में पहला स्थान पाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में जश्न का माहौल है। वहीं, बरेली की नंदिनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

UP Board 12th Toppers 2026: सीतापुर की शिखा वर्मा बनीं प्रदेश की टॉपर, टॉप-3 में बेटियों का दबदबा

टॉप-3 मेधावियों की आधिकारिक सूची

नीचे दी गई तालिका में प्रदेश के उन टॉपर्स के नाम हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से ‘सफलता का झंडा’ गाड़ा है।

रैंक नाम प्रतिशत जिला
प्रथम (1st) शिखा वर्मा 97.60% सीतापुर
द्वितीय (2nd) नंदिनी गुप्ता 97.20% बरेली
द्वितीय (2nd) श्रेया वर्मा 97.20% बाराबंकी
तृतीय (3rd) सुरभी यादव 97.00% बरेली
तृतीय (3rd) पूजा पाल 97.00% बाराबंकी

बेटियों ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा

इस साल की टॉपर्स लिस्ट पर गौर करें तो टॉप-3 के सभी स्थानों पर बेटियों का कब्जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी मेधावियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी जल्द ही इन मेधावियों को सम्मानित किए जाने की योजना है।

Also Read: UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, टॉप-3 में सिर्फ लड़कियां

Get real time updates directly on you device, subscribe now.