लखनऊ में मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाएं सावधान! लूट करने वाले ‘किन्नर गिरोह’ का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं के लिए दहशत का सबब बने ‘किन्नर गिरोह’ का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, कान की बालियां और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है।

लखनऊ में मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाएं सावधान! लूट करने वाले 'किन्नर गिरोह' का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

मॉर्निंग वॉक के दौरान की थी झपट्टापारी

मामला 4 मई 2026 की सुबह का है, जब बिजनौर कस्बे में दो महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान कार सवार अज्ञात किन्नरों ने उनसे मंगलसूत्र और कान की बालियां छीन ली थीं। इस घटना के बाद पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) के निर्देशन में टीमें गठित की गईं। पुलिस ने कड़ी मेहनत करते हुए करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित हो सकी।

मोडस ऑपरेंडी: शादी का झांसा और अश्लील हरकतें

पूछताछ में गिरोह ने अपराध करने का चौंकाने वाला तरीका बताया। ये लोग महिलाओं के पास जाकर पहले उनके घर में शादी होने की बात कहकर पैसे मांगते थे। यदि महिलाएं पैसे देने से मना करती थीं, तो ये अपने कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करने लगते और उन पर दबाव बनाते थे। इसी डर और झेंप का फायदा उठाकर ये महिलाओं के जेवर छीनकर फरार हो जाते थे। विरोध करने पर ये मारपीट पर भी उतारू हो जाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

अजय रावत उर्फ रानी किन्नर (23 वर्ष): निवासी कृष्णानगर, लखनऊ (ट्रांसजेंडर)।

आकाश गुप्ता उर्फ कमौलिका उर्फ कम्मो (24 वर्ष): निवासी कानपुर नगर (ट्रांसजेंडर)।

रफीक अहमद (44 वर्ष): निवासी सहादतगंज, लखनऊ (पुरुष – गिरोह का सहयोगी)।

वांछित अपराधी: अन्नू (23 वर्ष), निवासी उन्नाव (अभी फरार है)।

बरामदगी

01 अदद मंगलसूत्र (पीली धातु)

02 अदद कान की बाली (पीली धातु)

01 वैगनआर कार (घटना में प्रयुक्त)

पुलिस ने अलीनगर खुर्द अंडरपास के पास से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ मु0अ0स0-118/2026 के तहत धारा 309(4) और 317(2) BNS के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Also Read: बंगाल की हार से अखिलेश यादव हुए ‘अलर्ट’, भाजपा को दी ये चुनौती

Get real time updates directly on you device, subscribe now.