100 से ज्यादा फिल्में करने वाले इस दिग्गज एक्टर का निधन, सड़क हादसे में गई जान

Sandesh Wahak Digital Desk: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता संतोष के. नायर का सोमवार सुबह सड़क हादसे में निधन हो गया।

65 वर्षीय अभिनेता 5 मई की सुबह अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी केरल के ‘Adoor’ में उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ, जिसमें संतोष नायर गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

हादसे में ट्रक चालक के भी घायल होने की सूचना है। अभिनेता की पत्नी सुभाश्री को भी चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल इस दुर्घटना को लेकर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

तिरुवनंतपुरम में जन्मे संतोष नायर ने 1982 में मलयालम सिनेमा में कदम रखा था। चार दशकों से अधिक के करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी सशक्त सपोर्टिंग भूमिकाओं से अलग पहचान बनाई।

Santosh Nayar Death

वे कॉमेडी, ड्रामा और नकारात्मक किरदारों—खासकर गुंडों, पुलिस सहायकों और सहायक विलेन—के लिए जाने जाते थे। उनकी चर्चित फिल्मों में स्थलथे प्रधान पय्यन्स, माफिया, कावडियाट्टम और आयिरप्पारा शामिल हैं।

संतोष नायर के निधन से मलयालम सिनेमा जगत में शोक की लहर है। सहकर्मियों और प्रशंसकों ने उन्हें एक समर्पित कलाकार बताया है, जिन्होंने छोटे लेकिन यादगार किरदारों से फिल्मों को मजबूती दी।

Also Read: Thalapathy Vijay: पहली फिल्म में जिनके लिए बने हीरो, आज उसी परिवार की पार्टी को चुनाव में दी शिकस्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.