Lucknow News: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: Special Task Force Uttar Pradesh (STF) को नकली और अपमिश्रित पान मसाला बनाने व सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
STF ने विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली पान मसाला तैयार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली पान मसाला और कच्चा माल बरामद किया है।
STF की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 3 जून 2026 को मिली खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
4 जून 2026 को Kanpur Nagar के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बंगला स्थित चंद्रनगर आइस फैक्ट्री के सामने बने एक परिसर में छापा मारकर आरोपी को पकड़ा गया।
STF के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि यह काम मोहित गुप्ता उर्फ सौरभ गुप्ता के निर्देश पर किया जा रहा था।
वही कच्चा माल और नकली रैपर उपलब्ध कराता था और तैयार नकली पान मसाला कानपुर सहित आसपास के जिलों के अलावा दिल्ली, मुंबई, ओडिशा और बिहार तक सप्लाई किया जाता था। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।
आरोपी के खिलाफ थाना चकेरी, कानपुर नगर में मुकदमा संख्या 375/26 के तहत धारा 318(2), 318(4) BNS एवं धारा 63 कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
आपको बता दें कि यह पूरी कार्रवाई लखनऊ स्थित STF मुख्यालय के पर्यवेक्षण में की गई, जिसमें STF की टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी और स्थानीय पुलिस भी शामिल रही।
Also Read: बरेली पुलिस ने 462 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, साइबर टीमें सम्मानित
Get real time updates directly on you device, subscribe now.