लखनऊ में डॉक्टर्स क्रिकेट लीग सीजन-2 का भव्य आगाज, 11 जून से मैदान पर दिखेगा डॉक्टरों का जलवा

Lucknow News: चिकित्सा क्षेत्र की व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर राजधानी के डॉक्टर अब क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। स्पोर्ट्स एवं इवेंट मैनेजमेंट कंपनी रेवेन रोस ने रविवार को डॉक्टर्स क्रिकेट लीग (DCL) सीजन 2 का आधिकारिक तौर पर शंखनाद कर दिया। लखनऊ के एल्डिको ट्रिनिटी में आयोजित एक भव्य कैप्टन्स मीट के दौरान टूर्नामेंट की चमचमाती ट्रॉफी और सभी प्रतिभागी टीमों की जर्सियों का अनावरण किया गया।

11 से 14 जून तक सेज क्रिकेट ग्राउंड में मचेगा धमाल

यह प्रतिष्ठित लीग आगामी 11 से 14 जून 2026 तक लखनऊ के सेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता का पहला यानी ओपनिंग मैच 11 जून को डिवाइन हॉस्पिटल और एसजीपीजीआई के बीच खेला जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों की व्यस्त लाइफस्टाइल के बीच उनके स्वास्थ्य, फिटनेस, आपसी तालमेल और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

लखनऊ में डॉक्टर्स क्रिकेट लीग सीजन-2 का भव्य आगाज

टूर्नामेंट के ग्रुप और टीमें

टूर्नामेंट को बेहद रोमांचक बनाने के लिए कुल 16 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा गया है, जो इस प्रकार हैं।

ग्रुप (Groups) शामिल टीमें (Teams)
ग्रुप-A SGPGI, डिवाइन हॉस्पिटल, KGMU, SUBH
ग्रुप-B मैक्स हॉस्पिटल, वेलसन वॉरियर्स, हेल्थ सिटी, मीडिया टीम
ग्रुप-C टेंडर पाम, हिम्स (HIMS), SKD, शेखर हॉस्पिटल
ग्रुप-D वेलसन हॉस्पिटल, सन आई हॉस्पिटल, सानियर, मेदांता

कॉरपोरेट जगत का मिला बड़ा सपोर्ट

इस बड़े खेल आयोजन को कॉरपोरेट जगत से भी शानदार सहयोग मिला है। एल्डिको टूर्नामेंट का मुख्य टाइटल स्पॉन्सर है, जबकि फ्लोरेट टाउन (एफबी ग्रुप) पावर्ड बाय पार्टनर के रूप में जुड़ा है। वहीं वीसिक्स फिनग्रो एलएलपी और बीएमडब्ल्यू स्पीड मोटरवागेन को-पावर्ड बाय पार्टनर की भूमिका में हैं। इसके अलावा क्लियर वाटर, कैनन, इंस्टैक्स बाय फूजी और शारदा सोलर (निर्माण एंटरप्राइजेज) एसोसिएट स्पॉन्सर के तौर पर इस लीग को प्रमोट कर रहे हैं। ग्रुप्स की घोषणा के साथ ही डॉक्टरों की टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना और नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

Also Read: Siddharthnagar News: जगदंबिका पाल ने किया वत्सा स्टेशन का निरीक्षण, बोले- निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.