पश्चिम बंगाल में TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, ‘पुष्पा’ बताकर बनाई थी पहचान

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कार्रवाई पश्चिम बंगाल के फाल्टा क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है, जहां जहांगीर खान स्थानीय राजनीति में सक्रिय थे।

जहांगीर खान खुद को ‘पुष्पा’ कहकर पहचान दिलाने की कोशिश करते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने यह दावा किया था कि विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के डर के चलते उन्होंने चुनावी मैदान से नाम वापस ले लिया था।

इस बयान के बाद से ही मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ था।

Jahangir Khan

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जहांगीर खान के खिलाफ दर्ज मामलों के आधार पर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी फाल्टा इलाके से हुई, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

इस गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। टीएमसी की ओर से जहांगीर खान को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, जबकि विपक्ष इसे कानून-व्यवस्था और राजनीतिक संरक्षण से जोड़कर देख रहा है।

Also Read: वैभव सूर्यवंशी के साथ इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर रहेंगे माता-पिता, BCCI उठाएगी खर्चा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.