बेटी के साथ रियलिटी शो में डेब्यू करेंगे रवि किशन, ‘अलायंस इंडिया’ में रिश्ते की असली परीक्षा!

Sandesh Wahak Digital Desk: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं, लेकिन इस बार उनका सफर बेहद खास होने वाला है।

वजह है उनकी बेटी रीवा किशन, जो पहली बार अपने पिता के साथ किसी रियलिटी शो में नजर आएंगी।

रवि किशन और रीवा किशन की यह पिता–बेटी की जोड़ी Alliance India में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने जा रही है। यह शो जल्द ही Prime Video पर स्ट्रीम होगा।

इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

रिश्ते और भरोसे की होगी कड़ी परीक्षा

इस रियलिटी शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां सिर्फ टास्क जीतना ही काफी नहीं होगा, बल्कि रिश्तों, भरोसे और रणनीति की भी कड़ी परीक्षा होगी।

ऐसे में दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि रवि किशन एक पिता के रूप में बेटी का साथ देते नजर आते हैं या फिर गेम के दौरान एक सख्त प्रतियोगी की भूमिका निभाते हैं।

रवि किशन को रियलिटी शोज का अच्छा अनुभव है, जबकि रीवा किशन शो में नई सोच और फ्रेश एनर्जी के साथ एंट्री करेंगी। यही वजह है कि यह जोड़ी पहले से ही शो की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिनी जा रही है।

कौन हैं रीवा किशन?

29 वर्षीय रीवा किशन ने साल 2020 में फिल्म सब कुशल मंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के एक्टिंग प्लेग्रुप और अमेरिका के एक्टिंग कॉर्प्स इंस्टीट्यूट से अभिनय की ट्रेनिंग ली है।

हालांकि, फिल्मों में उनकी मौजूदगी सीमित रही है, लेकिन अब रियलिटी शो के जरिए वह एक बार फिर सुर्खियों में आने वाली हैं।

शो से जुड़ी अहम जानकारी

Alliance India को अभिनेता कुणाल खेमू होस्ट करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में कुशाल टंडन और डेजी शाह भी नजर आ सकते हैं।

यह छह हफ्तों तक चलने वाला शो 26 जून से शुरू होगा और रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि पिता–बेटी की यह जोड़ी भरोसे और दिमाग के इस खेल में कितना आगे तक का सफर तय कर पाती है।

Also Read: ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज, संचिता बसु और धवल ठाकुर के बीच दिखेगा सत्ता और बदले का खूनी खेल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.