श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर रिलीज, दमदार परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल

Shraddha Kapoor Eetha Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘ईथा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म मशहूर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही है और महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में 1940 से 1990 के दशक तक उनके संघर्ष, सफलता और जीवन यात्रा को दिखाया जाएगा।

Eetha teaser

थिएटर में दिखा पहला टीजर

फिल्म का पहला टीजर 19 जून को सिनेमाघरों में ‘कॉकटेल 2’ के साथ दिखाया गया, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं। जैसे ही टीजर शुरू हुआ, दर्शकों को श्रद्धा कपूर का एक बिल्कुल नया और हैरान करने वाला अवतार देखने को मिला। टीजर में वह एक लावणी डांसर के रूप में मंच पर दमदार परफॉर्मेंस देती नजर आती हैं और अपने किरदार में पूरी तरह ढलती दिखाई देती हैं।

टीजर में विठाबाई के जीवन का सबसे भावुक हिस्सा दिखाया गया है, जहां वह मंच पर परफॉर्म करते हुए महसूस करती हैं कि उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो रही है। इसके बावजूद वह शो को बीच में नहीं छोड़तीं और बैकस्टेज जाकर बच्चे को जन्म देती हैं। इसके बाद वह साहस दिखाते हुए गर्भनाल को पत्थर से काटकर दोबारा स्टेज पर लौट आती हैं और अपनी परफॉर्मेंस पूरी करती हैं। यह दृश्य उनके हौसले और समर्पण को दर्शाता है।

Eetha teaser

फैंस ने की जमकर तारीफ 

सोशल मीडिया पर जैसे ही फिल्म का पहला लुक सामने आया, फैंस ने श्रद्धा कपूर की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि “श्रद्धा वापस आ गई हैं।” वहीं दूसरे ने कहा कि दर्शक उनका असली टैलेंट अब देखेंगे। फिल्म में श्रद्धा के साथ रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.