NEET छात्रों के लिए रेलवे चलाएगा Exam Special Train, जानें पूरा रूट और टाइमिंग
Exam Special Train: NEET UG Re-Exam 2026 में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारी की है। 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे ने कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनें (Exam Special Train) चलाने का फैसला किया है, ताकि छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज रूट पर विशेष अनारक्षित (जनरल) ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक परीक्षार्थी यात्रा कर सकें।
गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेंगी चार Exam Special Train
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के अनुसार 21 जून को गोरखपुर और लखनऊ के बीच चार विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
05007 गोरखपुर-लखनऊ परीक्षा स्पेशल
- गोरखपुर से प्रस्थान: सुबह 4:05 बजे
- खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी और बादशाहनगर होते हुए
- लखनऊ जंक्शन आगमन: सुबह 10:00 बजे
05008 लखनऊ-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल
- लखनऊ से प्रस्थान: शाम 7:15 बजे
- अगले दिन रात 1:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी
05036 लखनऊ-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल
- लखनऊ से प्रस्थान: सुबह 4:40 बजे
- गोरखपुर आगमन: सुबह 10:05 बजे
05035 गोरखपुर-लखनऊ परीक्षा स्पेशल
- गोरखपुर से प्रस्थान: शाम 7:15 बजे
- अगले दिन रात 1:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी
रेलवे ने बताया कि इन सभी ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल) के 10-10 कोच लगाए जाएंगे।
वाराणसी और प्रयागराज के लिए भी विशेष व्यवस्था
NEET परीक्षार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने भी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार:
- लखनऊ से वाराणसी के लिए Exam Special Train चलाई जाएगी।
- लखनऊ से प्रयागराज के लिए भी विशेष ट्रेन संचालित होगी।
- दोनों ट्रेनें अनारक्षित श्रेणी की होंगी।
- एक ट्रेन में 11 कोच और दूसरी में 14 कोच लगाए जाएंगे।
छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे का मानना है कि NEET परीक्षा के दिन बड़ी संख्या में छात्र एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करते हैं। ऐसे में Exam Special Train ट्रेनों के संचालन से भीड़ कम होगी और परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचकर यात्रा करें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Also Read: योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, 50 हजार महिलाएं मोबाइल ऐप से चला रहीं डेयरी बिजनेस

