लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ वैश्विक स्तर पर लामबंदी, VHRP ने जारी की पीड़ितों की सूची

Lucknow News: विश्व हिन्दू रक्षा परिषद (VHRP) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य सलाहकार गोपाल राय ने लखनऊ स्थित संगठन के कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कई मामलों का खुलासा किया। उन्होंने घर वापसी कार्यक्रम के तहत दो लोगों के हिंदू धर्म अपनाने, लव जिहाद के आरोपों और उत्पीड़न के मामलों की जानकारी दी। गोपाल राय ने बताया कि संगठन के कार्यालय में बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से दो लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया।

हमजा अली (गोंडा निवासी) ने अपना नाम बदलकर हेमंत सिंह रख लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही हिंदू धर्म में आस्था है और पूजा-पाठ करते रहे हैं।

शबनम बनो (बाराबंकी निवासी) ने अपना नाम बदलकर संजना रखा। उन्होंने भी स्वेच्छा से इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने की बात कही।

गोपाल राय ने यह भी बताया कि लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मामलों को रोकने के लिए संगठन ने विभिन्न देशों में राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जिनमें फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड, मलेशिया, ब्राजील, यूक्रेन, श्रीलंका और इंडोनेशिया शामिल हैं।

लव जिहाद के आरोपों में कई पीड़िताएं आईं सामने

गोपाल राय ने प्रेस वार्ता में लव जिहाद के कई मामलों का जिक्र किया।

मांसी शर्मा (लखनऊ) को मोहम्मद कासिफ खान द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता ने बताया कि उसे जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। कासिफ खान पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है।

सलोनी तिवारी (कानपुर) ने फेसबुक पर मिले साजेब (जिसने खुद को मोहित शर्मा बताया) के साथ शादी के झांसे में रही। साजेब ने धर्म परिवर्तन की शर्त रखी और मना करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

प्रियंका सिंह (उन्नाव) के पति ने आरोप लगाया कि तनवीर राहत बेग सहित कई लोगों ने उनके पति को मारा और उनके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही घर बुलडोजर से गिरवा दिया।

नाबालिग बच्ची (लखनऊ) को जिहादी हेन्जला द्वारा भगाने का आरोप लगा। संगठन के अनुसार, पुलिस सहयोग से बच्ची को नेपाल बॉर्डर से बरामद किया गया और नारी निकेतन में रखा गया है।

लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ वैश्विक स्तर पर लामबंदी

बलरामपुर में प्रधान पद पर एक ही परिवार का लंबे समय से कब्ज़ा

गोपाल राय ने बलरामपुर के सादुल्लाह नगर में हिंदू उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। उनके अनुसार, रईस अहमद और सईद अहमद नामक दो भाइयों (जो हिस्ट्रीशीटर हैं) ने लंबे समय से ग्राम प्रधान पद पर कब्जा किया हुआ है। गांव में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं।

पीड़ित राजाराम प्रजापति ने बताया कि उनके पुत्र को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए धमकाया और पीटा गया। साथ ही, आरोप है कि कई हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें मकान दिलाए गए।

बांग्लादेश बॉर्डर पर हिंदू महासम्मेलन की घोषणा

गोपाल राय ने घोषणा की कि आगामी दिनों में बनगांव (पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश सीमा) पर एक विशाल हिंदू महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जहाँ हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने में बंगाल इकाई का बड़ा योगदान था।

Also Read: NEET री-एग्जाम में नागपुर की जगह अबू धाबी मिला सेंटर, शिकायत पर NTA ने सुधारी गलती

Get real time updates directly on you device, subscribe now.