NTA में बड़ा बदलाव शुरू, 47 अफसरों की छुट्टी के बाद अब 4 GM और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती

Sandesh Wahak Digital Desk: NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली पर उठे सवालों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़े स्तर पर संस्थागत सुधार शुरू हो गए हैं। 47 अधिकारियों को सेवा से हटाने के बाद अब एजेंसी अपने ढांचे को मजबूत करने के लिए नए विशेषज्ञों की भर्ती कर रही है। इसी कड़ी में चार जनरल मैनेजर (GM) और पहली बार UPSC प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली NTA का कहना है कि यह बदलाव परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। यह पूरी प्रक्रिया प्रोफेसर के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर की जा रही है।

 

किन पदों पर होगी भर्ती?

NTA ने चार अहम जनरल मैनेजर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जिनकी जिम्मेदारियां अलग-अलग होंगी।

  • जनरल मैनेजर (Assessment Research & Development and Psychometrics): प्रश्न बैंक तैयार करने, परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन, कंप्यूटर एडैप्टिव टेस्टिंग (CAT) और AI आधारित मूल्यांकन प्रणाली विकसित करने की जिम्मेदारी।
  • जनरल मैनेजर (Test Centre Network Operations): देशभर के परीक्षा केंद्रों के संचालन, गुणवत्ता, दिव्यांग अभ्यर्थियों की सुविधाओं और राज्य प्रशासन के साथ समन्वय का जिम्मा।
  • जनरल मैनेजर (Information Security): साइबर सुरक्षा, डेटा सुरक्षा, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट-2023 और IT सुरक्षा मानकों की निगरानी।
  • जनरल मैनेजर (Vigilance, Investigation & Forensics): परीक्षा में गड़बड़ियों की जांच, डिजिटल फॉरेंसिक और CBI, ED, IB व राज्य पुलिस जैसी एजेंसियों के साथ समन्वय।
    UPSC प्रतिभा सेतु से पहली बार होगी नियुक्ति

NTA पहली बार UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा।

इनमें:

  • 12 पद – Academic Research
  • 2 पद – Legal Research
  • 2 पद – Finance & Accounts

इनकी शुरुआती नियुक्ति 24 महीने के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 36 महीने तक बढ़ाया जा सकेगा।

NTA के मुताबिक, विशेषज्ञ समिति द्वारा सुझाए गए 10 कार्यात्मक वर्टिकल्स के अनुरूप आने वाले समय में और भी विशेषज्ञों, विषय विशेषज्ञों और अनुवादकों की भर्ती की जाएगी। एजेंसी का लक्ष्य परीक्षा प्रक्रिया को तकनीकी रूप से मजबूत, पारदर्शी और अधिक विश्वसनीय बनाना है।

UPSC प्रतिभा सेतु क्या है?

UPSC प्रतिभा सेतु (पहले Public Disclosure Scheme) ऐसा पोर्टल है, जहां UPSC की विभिन्न परीक्षाओं में लिखित परीक्षा पास करने लेकिन अंतिम चयन से वंचित रह गए उम्मीदवारों का विवरण उपलब्ध कराया जाता है। सरकारी विभाग और संस्थान इन्हीं प्रतिभाओं का चयन विभिन्न पदों पर कर सकते हैं।

इस योजना में सिविल सेवा परीक्षा, भारतीय वन सेवा, इंजीनियरिंग सेवा, CDS, CAPF, संयुक्त चिकित्सा सेवा, भारतीय आर्थिक एवं सांख्यिकी सेवा समेत कई प्रमुख परीक्षाओं के अभ्यर्थी शामिल होते हैं।

Also Read: NEET OMR विवाद में NTA का बड़ा खुलासा, वायरल शीट्स पर सामने आई सच्चाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.