Lucknow News: KGMU से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, ढाई करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया संकल्प

Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया।

इस राष्ट्रीय अभियान के तहत देशभर के लगभग 28 हजार स्थानों से ढाई करोड़ से अधिक युवाओं ने जुड़कर नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।

लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल वर्चुअल रूप से शामिल हुईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और पूरे राष्ट्र के भविष्य को भी प्रभावित करता है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें और इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें।

राज्यपाल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि युवा अपने परिवार और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं तथा नशे की लत से जूझ रहे लोगों का मनोबल बढ़ाकर उन्हें नई जिंदगी की ओर प्रेरित करें।

Lucknow News

उन्होंने बाराबंकी के चैनपुरवा गांव और होप वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से उन्होंने न केवल नशे और अवैध गतिविधियों से दूरी बनाई, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराया।

गांव-गांव चलाने का आह्वान

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने गोद लिए गए गांवों में नशा मुक्ति, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता अभियान चलाकर सकारात्मक बदलाव की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, युवा कल्याण एवं खेल विभाग के सचिव सुहास एल.वाई., माई भारत के राज्य निदेशक गोपेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read: Lucknow News: SGPGI ने रचा इतिहास, यूपी की पहली नेविगेशन-गाइडेड ऑर्बिटल रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी सफल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.