Lucknow News: श्री गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Lucknow News: आलमबाग स्थित अजंता हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर द्वारा नाका हिंडोला के श्री गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के नानक सभागार में बाल स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पारुल सोहाने ने बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और स्वच्छता ही एक स्वस्थ शरीर का आधार हैं। उन्होंने छात्राओं को जंक फूड और अत्यधिक शक्कर वाले पेय पदार्थों से दूर रहकर खेलकूद, संगीत और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेने की सलाह दी।

दंत और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व समझाने के लिए “SUMAN K” हैंड वॉशिंग तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही दंत स्वास्थ्य, अनुशासित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और तनाव प्रबंधन पर उपयोगी सुझाव दिए गए। विशेषज्ञों ने आजकल के दौर में डिजिटल उपकरणों और स्क्रीन टाइम के संतुलित उपयोग पर भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

छात्राओं के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयोजित इस सत्र की कॉलेज प्रशासन ने मुक्त कंठ से सराहना की। इस मौके पर अजंता हॉस्पिटल की ओर से केएस ऐबट, संदीप सुंडा, विक्रम खन्ना समेत नर्सिंग स्टाफ की टीम विशेष रूप से मौजूद रही।

Also Read: फुटबॉल मैच के दौरान टूटी आफत, बिजली गिरने से खिलाड़ी की मौत, 12 लोग झुलसे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.