‘धुरंधर’ की डिटेलिंग पर आदित्य धर ने खर्च किए 10 करोड़, आर. माधवन ने किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ अपनी कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट के साथ-साथ शानदार डिटेलिंग को लेकर भी चर्चा में रही है।
फिल्म के छोटे-छोटे सीन, प्रॉप्स और किरदारों से जुड़ी बारीकियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर तो ‘पीक डिटेलिंग’ तक ट्रेंड करने लगा था।
एक इंटरव्यू में अभिनेता आर. माधवन ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आदित्य धर ने फिल्म की डिटेलिंग पर करीब 10 करोड़ रुपये तक खर्च किए।
माधवन के मुताबिक, फिल्म के हर छोटे-बड़े हिस्से को पर्दे पर सटीक तरीके से दिखाने के लिए काफी मेहनत और पैसा लगाया गया।
उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पहले बताया जाता कि सिर्फ डिटेलिंग पर इतनी बड़ी रकम खर्च होगी, तो शायद वह इसे पागलपन मानते।
हालांकि, फिल्म की सफलता ने इस फैसले को सही साबित किया।

सोशल मीडिया पर छाया ‘पीक डिटेलिंग’
‘धुरंधर’ की बारीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों ने जमकर चर्चा की और कई मीम्स भी बनाए। आदित्य धर ने भी इन मीम्स को पसंद किया और दर्शकों के प्यार के लिए आभार जताया।
फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन समेत कई बड़े कलाकार नजर आए।
फिल्म की सफलता ने इसे हिंदी सिनेमा की चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।
Also Read: 50 लाख की प्राइज मनी जीतकर मिनी माथुर बनीं ‘अलायंस’ की पहली विनर, एली-रूही को हराया

