Varanasi Glimpse: अफ्रीका के जंगलों में दिखे महेश बाबू, राजामौली ने शेयर किया फिल्म का धांसू लुक
Bollywood News: एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ इन दिनों लगातार चर्चा में है।
महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म को बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है।
इसी बीच महेश बाबू के 51वें जन्मदिन पर राजामौली ने फिल्म से उनका नया ग्लिम्प्स शेयर कर फैंस को खास तोहफा दिया है।
ग्लिम्प्स में महेश बाबू अफ्रीका के घने जंगलों के बीच नजर आ रहे हैं। उनके पीछे जंगली जानवरों का नजारा दिखाई देता है, जो फिल्म के बड़े स्केल और एडवेंचर से भरपूर दुनिया की झलक देता है।
राजामौली ने बताया कि ये सीन फिल्म के अफ्रीका शेड्यूल के दौरान शूट किए गए हैं।
उन्होंने किलिमंजारो और मसाई मारा में शूटिंग के अनुभव को बेहद खास बताया। निर्देशक के मुताबिक, अफ्रीका की प्राकृतिक खूबसूरती को किसी सेट पर दोहराना संभव नहीं था।
महेश बाबू का नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
फिल्म को एक बड़े एडवेंचर-थ्रिलर के तौर पर तैयार किया जा रहा है और इसकी शूटिंग कई देशों में हुई है।

क्या है ‘वाराणसी’ की कहानी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में महेश बाबू रुद्र नाम के किरदार में नजर आएंगे, जो एक खतरनाक मिशन पर निकलता है। कहानी में रहस्यमयी उल्कापिंड और प्राचीन चीज की तलाश को दिखाया जाएगा।
इस दौरान किरदार अफ्रीका के जंगलों से लेकर अंटार्कटिका और यूरोप तक का सफर करता है।
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म में रामायण से जुड़ा एक लंबा सीक्वेंस भी होने की बात सामने आई है, जिसमें महेश बाबू को भगवान राम के रूप में दिखाया जाएगा।
2027 में रिलीज होगी फिल्म
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की योजना है।
फिल्म को IMAX फॉर्मेट को ध्यान में रखकर बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है। महेश बाबू के नए ग्लिम्प्स के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म के अगले अपडेट पर टिकी है।

