Lucknow: चिनहट के गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने फांसी लगाकर दी जान, जांच मे जुटी पुलिस

Lucknow News: लखनऊ के चिनहट (Chinhat) थाना क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के कमरे से एक युवक और युवती के शव मिले। दोनों की पहचान हरदोई के रहने वाले 22 वर्षीय अमित कुमार और 19 वर्षीय नरगिस के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों 23 अगस्त 2026 से गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में ठहरे हुए थे। गेस्ट हाउस संचालक की सूचना पर चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण किया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया है। मौके पर अतिरिक्त निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों के गेस्ट हाउस में ठहरने, घटनाक्रम और अन्य परिस्थितियों से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: लखनऊ में तेज रफ्तार वाहन का कहर, 21 साल की युवती की मौत, टक्कर मारकर चालक फरार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.