Lakhimpur Kheri News: सीएचसी खमरिया में जलभराव बना हादसे की वजह, एक युवक की मौत
Lakhimpur Kheri News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया परिसर में बारिश के कारण भरे पानी में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार थाना खमरिया क्षेत्र के कस्बा खमरिया पंडित निवासी पंकज मिश्रा (35) पुत्र रमेश मिश्रा मंगलवार को दवा लेने सीएचसी खमरिया गए थे। बताया जाता है कि शाम करीब पांच बजे अस्पताल परिसर में जलभराव के बीच वह किसी तरह पानी में गिर गए। कुछ देर बाद अस्पताल परिसर में भरे पानी में उनका शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन तथा खमरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों का कहना है कि पंकज दवा लेने अस्पताल पहुंचे थे और उनका शव अस्पताल परिसर में भरे पानी से बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष खमरिया निर्मल तिवारी ने बताया कि अस्पताल परिसर में भरे पानी से शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट: कौशलेन्द्र शुक्ला
Also Read: ’40 पैसे देने से मर नहीं जाओगे’, UPI चार्ज पर नीति आयोग के VC के बिगड़े बोल, टैक्स को बताया जरूरी

