Lucknow News: काकोरी में महिला की गला रेतकर हत्या, नहर किनारे झाड़ियों में मिला शव

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहाँ गोहरामऊ के पास नहर किनारे 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान प्रेमावती उर्फ परी पत्नी प्रदीप यादव के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब नहर के पास महिला की लाश देखी, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर हाथापाई और संघर्ष के काफी निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

काकोरी में महिला की गला रेतकर हत्या

पति प्रदीप के मुताबिक, बुधवार रात दोनों ने साथ में खाना खाया और सोने चले गए। रात करीब 12 बजे जब प्रदीप की नींद खुली तो प्रेमावती गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा और सुबह उसका शव नहर किनारे पड़ा मिला।

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि प्रेमावती ने लगभग 8-10 महीने पहले ही मजदूरी करने वाले प्रदीप यादव से कोर्ट मैरिज की थी। इससे पहले करीब 18 साल पूर्व उसकी शादी सेमरामऊ निवासी राजू यादव से हुई थी, जिनसे उनका एक 17 साल का बेटा भी है। पति से अनबन के चलते दोनों अलग हो गए थे और बेटा अपने पिता के साथ ही रहता है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

Also Read: Lakhimpur News: पलिया पुलिस ने अवैध तमंचों के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.