‘वोट चोरी, सरकार चोरी, अब पार्टी चोरी’! ममता के समर्थन में उतरे राहुल, सरकार और EC को घेरा

Rahul Gandhi Slams EC Over TMC Symbol Freeze: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद ने सियासी तकरार बढ़ा दी है। चुनाव आयोग (EC) के अंतरिम फैसले के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ममता बनर्जी के समर्थन में आवाज उठाई है।

राहुल गांधी ने BJP और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले शिवसेना, फिर NCP और अब TMC के मामले में एक जैसा पैटर्न नजर आ रहा है। उनका आरोप है कि BJP और EC पहले किसी राजनीतिक दल को तोड़ते हैं और फिर उसका चुनाव चिह्न छीन लेते हैं।

राहुल (Rahul Gandhi) ने कहा कि अगर पूरी पार्टी चोरी हो सकती है तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं है। उन्होंने इसे ‘वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी’ बताते हुए चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी पर सवाल उठाया। राहुल के मुताबिक आयोग का काम जनता के जनादेश की रक्षा करना है।

TMC के नाम और सिंबल पर EC का फैसला

दरअसल, पश्चिम बंगाल में TMC के संगठनात्मक नियंत्रण को लेकर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और ऋतब्रत बनर्जी (Ritabrata Banerjee) गुट आमने-सामने हैं। दोनों गुट पार्टी के नाम और ‘फूल और घास’ (Flowers and Grass) वाले आरक्षित चुनाव चिह्न पर दावा कर रहे हैं।

चुनाव आयोग ने फिलहाल अंतरिम व्यवस्था लागू करते हुए दोनों गुटों को ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फूल और घास’ वाले चुनाव चिह्न के इस्तेमाल से रोक दिया है। आयोग के अनुसार अंतिम फैसला विस्तृत कार्यवाही के बाद होगा।

यह व्यवस्था 6 अक्टूबर को होने वाले नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव (Bypolls) तक लागू रहेगी। दोनों गुटों को अब अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतरना होगा।

तीन नाम और तीन सिंबल के विकल्प

आयोग ने दोनों गुटों से तीन-तीन नाम प्राथमिकता क्रम में देने को कहा है। वे चाहें तो नए नाम में मूल पार्टी से अपने संबंध का उल्लेख कर सकते हैं। इसी तरह मुफ्त चुनाव चिह्नों की सूची में से तीन विकल्प भी देने होंगे।

Rahul Gandhi ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं, बल्कि हर उस राजनीतिक दल और मतदाता की है, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है।

Also Read: ‘US के दबाव में फिर सरेंडर कर रहे PM मोदी’, UPI चार्ज पर राहुल गांधी का हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.