Bareilly News: भमोरा पुलिस ने अफीम तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Bareilly News: मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली की थाना भमोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी आंवला के पर्यवेक्षण में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 511 ग्राम अवैध अफीम और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर की देर रात थाना भमोरा पुलिस बमियाना मोड़ से आगे बमियाना रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई, तो उनके पास से 511 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र पुत्र सिपट्टर निवासी: ग्राम सिसौना, थाना विशारतगंज और कुलदीप पुत्र राकेश यादव निवासी: कल्याणपुरी पट्टी, थाना अलीगंज, बरेली के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे यह अफीम झारखंड राज्य से सस्ते दामों में खरीदकर लाते थे। इसके बाद यहाँ स्थानीय स्तर पर ट्रक ड्राइवरों और अन्य लोगों को ऊँचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। बरामदगी के आधार पर थाना भमोरा में मु.अ.सं. 389/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएँ पूरी कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: यूपी में हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा तुरंत इलाज, हर जिले में बनेगी इमरजेंसी व्यवस्था

