NCERT ने जारी की कक्षा 9वीं की नई किताबें, NEP 2020 के तहत बदला सिलेबस, ‘गणित मंजरी’ की बिक्री शुरू
NCERT Class 9 Books: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 की नई पाठ्यपुस्तकें जारी करना शुरू कर दिया है। नई गणित की किताब ‘गणित मंजरी – भाग 2’ (Ganita Manjari – Part 2) अब खरीद के लिए उपलब्ध है। NCERT के मुताबिक इसकी बिक्री 21 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है।
छात्र, शिक्षक, अभिभावक और स्कूल इसे NCERT के अधिकृत बिक्री केंद्रों और अन्य अधिकृत माध्यमों से खरीद सकते हैं। यह किताब 2026-27 के संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार की गई है।
सोशल साइंस की नई किताब 30 सितंबर से
कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान की किताब ‘Understanding Society: India and Beyond – Part 2’ की बिक्री 30 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उपलब्ध होने के बाद इसे भी छात्र और स्कूल अधिकृत बिक्री चैनलों से खरीद सकेंगे।
NCERT के अनुसार दोनों किताबें NCERT के बिक्री केंद्रों, आधिकारिक वेबसाइट और Amazon के जरिए खरीदी जा सकती हैं। परिषद ने छात्रों और स्कूलों को किताबें केवल अधिकृत माध्यमों से लेने की सलाह दी है।
NEP 2020 और नए पाठ्यक्रम के तहत बदलाव
नई पाठ्यपुस्तकें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-स्कूली शिक्षा (NCF-SE) 2023 के अनुरूप तैयार की गई हैं। इनका उद्देश्य छात्रों की बदलती सीखने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना है। साथ ही स्कूलों में संशोधित पाठ्यक्रम को लागू करने में मदद करना भी इसका उद्देश्य है।
Also Read: प्रयागराज में पेशी के बाद झांसी जेल लौटा अतीक का बेटा अली, कौशांबी में भाई अहजम से पूछताछ

